🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य

👤
prativad
👁 1300 व्यूज
📍 मुंबई
120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य
8 नवंबर 2025। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती है। रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म उन 120 भारतीय सैनिकों की अमर गाथा बयां करती है, जिन्होंने 3000 दुश्मनों के सामने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की। रॉकिंग स्टार यश ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे “वीरों को समर्पित सिनेमा” कहा। फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव और एजाज़ खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने इसे भव्य विज़ुअल्स, जोश भरे संगीत और गहन भावनाओं से सजाया है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में देशभक्ति की ज्वाला जगाने आ रही है।

— अनिल बेदाग
Tags :