🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

Box Office : कैसा रहा सुल्तान का चौथा दिन

👤
Admin
👁 17713 व्यूज
📍 1
Box Office : कैसा रहा सुल्तान का चौथा दिन
बॉक्स ऑफिस पर 'सुल्तान' का प्रदर्शन ट्रेड विशेषज्ञों को चौंका रहा है। उनके अनुमान गलत साबित हो रहे हैं। पहले दिन ट्रेड के तमाम दिग्गज चीख-चीख कर दावे कर रहे थे कि फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हो सकता है कि 'हैप्पी न्यू ईयर' के सर्वाधिक कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दे। पहले दिन के कलेक्शन हुए 36.54 करोड़ रुपये। इसे देख ये थोड़ा सकते में आ गए। बेचारे भूल गए थे कि 6 जुलाई वर्किंग डे था।

दूसरे दिन ईद की छुट्टी थी। फिर एक बार सबने बड़े दावे किए। कलेक्शन हुए 37.24 करोड़ रुपये। दो दिन के कलेक्शन के आधार पर माना गया कि तीसरे दिन कलेक्शन 22 से 24 करोड़ रुयपे तक सिमट जाएंगे, लेकिन 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दांव चला कि ये विशेषज्ञ फिर चौंक गए। तीसरे दिन के कलेक्शन हुए 31.50 करोड़ रुपये। तीन दिन में फिल्म ने 105.34 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन हासिल किया।

चौथे दिन माना जा रहा है कि कलेक्शन में गिरावट आएगी, लेकिन लग रहा है कि चौथे दिन के कलेक्शन और बढ़ कर आएंगे। सुल्तान का चौथा दिन 'शनिवार' को आया। इस दिन लगभग आधे लोगों की छुट्टी रहती है और वीकेंड का भरपूर फायदा मिलता है। संभव है कि चौथे दिन के कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाए। इस तरह से चार दिन में कलेक्शन का आंकड़ा 140 करोड़ रुपये के पार निकल जाएगा।
Tags :