🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

छिंदवाड़ा SGFI बैडमिंटन टूर्नामेंट: भोपाल ने चार रजत पदक अपने नाम किए, कई खिलाड़ी नैशनल टीम में चयनित

👤
prativad
👁 1463 व्यूज
📍 भोपाल
छिंदवाड़ा SGFI बैडमिंटन टूर्नामेंट: भोपाल ने चार रजत पदक अपने नाम किए, कई खिलाड़ी नैशनल टीम में चयनित
11 नवंबर 2025। छिंदवाड़ा में 7 से 11 नवंबर तक आयोजित SGFI राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चारों श्रेणियों — U-17 लड़कियां, U-19 लड़कियां, U-17 लड़के और U-19 लड़के — में भोपाल ने कुल चार रजत पदक जीते।

समापन समारोह में छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

इस प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश की स्टेट टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी नैशनल स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ी

U-19 श्रेणी
लड़कियां: इशिता आर्य

लड़के: धीरेंद्र खुशवाहा, आर्यन उपाध्याय

U-17 श्रेणी
लड़कियां: आदित्य शर्मा, मन्नत सभलोक

लड़के: आर्यन शर्मा, प्रांजय

इन युवा खिलाड़ियों के चयन से बैडमिंटन में मध्यप्रदेश की नई पीढ़ी की ताकत साफ दिखाई देती है। नैशनल स्तर पर अब इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
Tags :