🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री निवास में भाजपा नेताओं की बैठक, संगठन और सरकार के आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

👤
prativad
👁 1100 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री निवास में भाजपा नेताओं की बैठक, संगठन और सरकार के आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
14 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और प्रह्लाद पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



यह बैठक पिछले दिवस हुई बैठक की कड़ी के रूप में आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इसमें विशेष रूप से एसआईआर अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि प्रदेशभर में सभी कार्यकर्ता जागरूकता के साथ इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। बीएलओ-1 और बीएलओ-2 से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से विचार किया गया।

बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। चुनाव प्रचार से लौटे नेताओं ने अपने अनुभव साझा किए। बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टार प्रचारक के रूप में बिहार की 27 विधानसभाओं में जनसभाएं और सामाजिक बैठकों में भाग लिया। अन्य नेताओं ने भी अपने बिहार प्रवास के अनुभव साझा किए।

इसके अलावा सरकार और संगठन के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इनमें आत्मनिर्भर अभियान, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम शामिल हैं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशभर में भव्य आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए सरकार और संगठन के समन्वय से जबलपुर, अलीराजपुर, बैतूल सहित कई जिलों में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Tags :