🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल लौटीं मिसेज इंडिया एशिया 2025 की फर्स्ट रनर-अप डॉ. श्वेता मिश्रा, वेलनेस को जीवनशैली बनाने का लक्ष्य

👤
prativad
👁 2346 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल लौटीं मिसेज इंडिया एशिया 2025 की फर्स्ट रनर-अप डॉ. श्वेता मिश्रा, वेलनेस को जीवनशैली बनाने का लक्ष्य
कहा – “मेरी जीत सौंदर्य की नहीं, आत्मविश्वास और संतुलन की है”

14 नवंबर 2025। मिसेज इंडिया एशिया 2025 की फर्स्ट रनर-अप डॉ. श्वेता मिश्रा बुधवार को अपने गृह नगर भोपाल पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने सफर, चुनौतियों और आगे की दिशा पर खुलकर बात की।

डॉ. श्वेता ने इस प्रतियोगिता को “आत्म-अनुशासन और आत्म-खोज का अनुभव” बताया। उन्होंने कहा कि मंच पर दिखने वाली सहज मुस्कान के पीछे महीनों की तैयारी, कड़ी ट्रेनिंग और मानसिक एकाग्रता थी। “मैंने फिटनेस, योग, माइंडफुलनेस और कम्युनिकेशन में खुद को पूरी तरह तैयार किया। इस दौर ने सिखाया कि असली सफलता वही है जो आत्मविश्वास से चमकती है,” उन्होंने कहा।

फाइनैंस में डॉक्टरेट कर चुकीं डॉ. श्वेता पिछले एक दशक तक जर्मनी में रहीं, जहां उन्होंने भारतीय योग और आयुर्वेद को वैश्विक दृष्टि से समझने का अवसर पाया। उन्होंने बताया कि विदेश का अनुभव उन्हें वेलनेस के बदलते अंतरराष्ट्रीय रुझानों से लगातार जोड़ता रहा है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनका फोकस “वेलनेस को रोजमर्रा की आदत बनाना” है। अपने उद्यम “LYFE by Shveta” के ज़रिए वे योग, माइंडफुल ईटिंग, डीटॉक्स, स्किन रीजुविनेशन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। उनकी योजना मध्य प्रदेश में समुदाय-आधारित वेलनेस एजुकेशन शुरू करने की है।

“मध्य प्रदेश की प्रकृति, संस्कृति और शांत वातावरण इसे वेलनेस के लिए आदर्श बनाते हैं। अगर यहाँ वेलनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए, तो यह प्रदेश भारत की वेलनेस राजधानी बन सकता है,” उन्होंने कहा।

डॉ. श्वेता ने बताया कि वे पर्यटन और आयुष विभागों के साथ मिलकर योग और प्रकृति-आधारित वेलनेस सर्किट विकसित करने की संभावनाओं पर काम कर रही हैं। उनका मानना है कि ऐसी पहलें न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि स्थानीय रोजगार को भी मजबूत आधार देंगी।

भोपाल वापसी को लेकर उन्होंने भावुक होकर कहा, “भोपाल मेरे जीवन की शुरुआत है, और अब यहीं से मैं एक नया मिशन शुरू कर रही हूँ। मेरी इच्छा है कि इस शहर की हर महिला और हर युवा अपनी ऊर्जा को पहचाने और सेहत, संतुलन और खुशी को अपना लक्ष्य बनाए।”
Tags :