🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एआई होगी नई सुरक्षा ढाल: कंपनियाँ अपनाएंगी स्मार्ट टेक्नोलॉजी"

👤
prativad
👁 1110 व्यूज
📍 भोपाल
एआई होगी नई सुरक्षा ढाल: कंपनियाँ अपनाएंगी स्मार्ट टेक्नोलॉजी"
16 नवंबर 2025। “भविष्य की सुरक्षा बंदूक से नहीं, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से होगी।” भारत की 67% कंपनियाँ अगले दो वर्षों में एआई -संचालित सुरक्षा समाधान अपनाने की तैयारी में हैं। एआई आधारित घुसपैठ पहचान, स्मार्ट निगरानी और स्वचालित प्रतिक्रिया सिस्टम का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते साइबर और आंतरिक खतरों को देखते हुए यह तकनीकी निवेश अब अनिवार्य हो गया है।

71% सुरक्षा प्रमुखों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में सीईओ के खिलाफ हिंसा का जोखिम बढ़ा है। वहीं, 97% भारतीय कंपनियाँ गलत या भ्रामक सूचनाओं के निशाने पर रहीं – जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। यह गलत सूचना अक्सर बड़ी हद तक हिंसा और धमकी के लिए प्रेरित करती है।

वैश्विक निवेशकों के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के फैसले कंपनी की वैल्यू का 30% या उससे अधिक निर्धारित करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में निवेश ज़रूरी है। बढ़ते खतरों से निपटने के लिए 67% कंपनियाँ अगले दो वर्षों में एआई संचालित सुरक्षा समाधानों, जैसे घुसपैठ पहचान और स्मार्ट निगरानी पर ध्यान दे रही हैं।

जी4एस के अनुसार, यह परिदृश्य बताता है कि आधुनिक कॉर्पोरेट दुनिया में सुरक्षा तकनीक अब महज़ विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है।

— अनिल बेदाग
Tags :