🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जियोफाइनेंस ने बनाया ‘मनी ट्रैकिंग’ आसान, सब कुछ एक ऐप में

👤
prativad
👁 1838 व्यूज
📍 भोपाल
जियोफाइनेंस ने बनाया ‘मनी ट्रैकिंग’ आसान, सब कुछ एक ऐप में
कैश फ्लो, खर्चों और निवेश पर पूरा कंट्रोल
सभी बैंक खातों और निवेश के पैसों का पूरा हिसाब एक क्लिक में

17 नवंबर 2025। जियोफाइनेंस के ग्राहक अब अपने पैसे पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने सभी बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और शेयर पोर्टफोलियो को एक प्लेटफॉर्म पर लिंक कर, आसानी से ट्रैक और विश्लेषण कर सकेंगे। खाता चाहे किसी भी बैंक में हो या किसी भी फाइनेंशियल ऐप से निवेश किया जा रहा हो, यूजर को अपनी पूरी वित्तिय तस्वीर अब जियोफाइनेंस ऐप पर मिल जाएगी। इससे अलग-अलग ऐप्स पर अपना निवेश देखने का झंझट खत्म हो जाएगा।

जियोफाइनेंस का यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को कैश फ्लो, खर्चों और निवेश की पूरी तस्वीर रियल-टाइम में देता है और एआई आधारित स्मार्ट सुझावों के जरिए बेहतर मनी मैनेजमेंट में भी मदद करता है।

कंपनी के मुताबिक मनी ट्रैकिंग के लिए ऐप में तीन मुख्य फीचर्स जोड़े गए हैं। पहला है ‘यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड’, इसमें जियोफाइनेंस के सभी लोन और डिपॉज़िट के साथ-साथ बाहरी बैंक खाते और निवेश को भी रियल-टाइम में एक ही जगह दिखाया जाता है। यानी पूरी वित्तीय तस्वीर एक ही जगह पर देखी जा सकती है।

दूसरा फीचर है ‘कंप्रीहेंसिव एसेट ट्रैकिंग’ इसमें उपयोगकर्ता बैंक खाते (CASA), म्यूचुअल फंड, इक्विटी और ETFs को लिंक करके, इनके बैलेंस, खर्च और निवेश परफॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकते हैं। जल्द ही फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉज़िट को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

इसका तीसरा फीचर है ‘स्मार्ट, डेटा-ड्रिवन गाइडेंस’ जो एआई आधारित इनसाइट्स और सुझावों के जरिए उपयोगकर्ताओं को उनके वित्तीय फैसलों को और बेहतर बनाने में मदद करता है।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि “जियोफाइनेंस ऐप का यह फीचर हर भारतीय के वित्तीय जीवन को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। करोड़ों भारतीयों के वित्तीय सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए, हम भविष्य में भी इस ऐप की क्षमताओं को और मजबूत करते रहेंगे।“

जियोफाइनेंस ऐप में ‘Track your Finances’ टैब पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स के जरिए यूजर अपना पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड सेट कर सकते हैं। बताते चलें कि जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड, जो Jio Financial Services Limited की सहायक कंपनी है, इस ऐप का संचालन करती है।
Tags :