🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जियो ने अपग्रेड किया AI ऑफर, अब सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को मिलेगा फ्री Gemini 3 एक्सेस

👤
prativad
👁 789 व्यूज
📍 भोपाल
जियो ने अपग्रेड किया AI ऑफर, अब सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को मिलेगा फ्री Gemini 3 एक्सेस
जियो के सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini Pro Plan
ऑफर की मार्किट वैल्यू ₹35,100 है
गूगल का नवीनतम Gemini 3 मॉडल ऑफर में शामिल
MyJio ऐप पर “Claim Now” के जरिए तुरंत एक्टिवेशन, ऑफर 19 नवंबर 2025 से लागू

19 नवंबर 2025। जियो ने अपने AI ऑफर में बड़ा अपडेट किया है। ऑफर के तहत अब Jio Gemini Pro Plan सभी जियो अनलिमिटेड 5G यूज़र्स के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगा। इस प्लान में गूगल के नए और एडवांस Gemini 3 मॉडल को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को और भी शानदार AI का अनुभव मिलेगा।

पहले यह ऑफर केवल युवा ग्राहकों तक ही सीमित था, लेकिन अब कंपनी ने इसे पूरे अनलिमिटेड 5G यूज़र बेस तक बढ़ा दिया है। इसके साथ जियो ने एडवांस AI तकनीक को हर भारतीय के हाथों में पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

कंपनी ने बताया कि सभी जियो अनलिमिटेड 5G ग्राहक 18 महीनों तक Gemini Pro Plan का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे, जिसकी कीमत ₹35,100 है। यह सुविधा 19 नवंबर 2025 से सभी को उपलब्ध होगी और MyJio ऐप में “Claim Now” बैनर पर क्लिक करते ही तुरंत एक्टिवेट हो जाएगी।
Tags :