🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शहीद निरीक्षक के परिवार को 1 करोड़, भाई को उप निरीक्षक पद

👤
prativad
👁 985 व्यूज
📍 भोपाल
शहीद निरीक्षक के परिवार को 1 करोड़, भाई को उप निरीक्षक पद
25 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को शहीद हुए विशेष सशस्त्र बल के निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। साथ ही, उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया।

आशीष शर्मा को बेहद साहसी और प्रतिभाशाली अधिकारी माना जाता था। उन्हें दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका था। 2021 में मुख्यमंत्री आंतरिक सेवा पदक, 2023 में दुर्गम सेवा पदक और उसी वर्ष राज्य सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी दिया था। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम से हुई।

अध्यक्ष पद के सीधे चुनाव का प्रस्ताव फिर से आगे
मंत्रि-परिषद ने यह भी तय किया कि नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव फिर से सीधे मतदाताओं द्वारा कराने के प्रस्तावित विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
1999 से 2014 तक यह चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होते थे, लेकिन 2022 में इसे बदलकर वार्डों के पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था कर दी गई थी। महापौर का चुनाव अब भी सीधे वोटिंग से होता है।
Tags :