🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सुप्रीम कोर्ट ने दो बच्चियों की हत्या मामले में पुलिस पर लगे जुर्माने पर लगाई रोक

👤
prativad
👁 893 व्यूज
📍 भोपाल
सुप्रीम कोर्ट ने दो बच्चियों की हत्या मामले में पुलिस पर लगे जुर्माने पर लगाई रोक
27 नवंबर 2025। सुप्रीम कोर्ट ने दो नाबालिग लड़कियों की हत्या के मामले में पुलिस पर लगाए गए जुर्माने को फिलहाल रोक दिया है। यह जुर्माना मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने लगाया था, जिसमें कहा गया था कि पुलिस ने मामले की जांच भटकाने वाला काम किया है। हाई कोर्ट ने आरोपी को बरी करते हुए जांच अधिकारी पर 1 लाख रुपये का दंड लगाया था।

जस्टिस के वी विश्वनाथन और जस्टिस पी बी वराले की बेंच ने यह अंतरिम राहत पुलिस इंस्पेक्टर चैन सिंह उइके की याचिका पर दी। उइके ने हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें एक आरोपी की मौत की सजा रद्द कर दी गई थी और पूरी जांच को संदिग्ध माना गया था। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की ओर से पेश वकील अश्विन दुबे ने बताया कि मामला 4 अप्रैल 2022 का है। बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र में राजीव सागर डैम के पास कुडवा नहर में पांच और तीन साल की दो बहनों के शव पाए गए थे।

जांच में पता चला कि दोनों बच्चियों को आखिरी बार उनके चाचा के साथ देखा गया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपहरण और हत्या के आरोप लगाए। बालाघाट की स्पेशल कोर्ट ने 31 जनवरी 2024 को आरोपी को मौत की सजा सुनाई थी।

लेकिन हाई कोर्ट ने कहा कि पुलिस जांच कमजोर और दिशाहीन थी। इसी आधार पर आरोपी को बरी कर दिया गया। साथ ही बालाघाट SP को निर्देश दिया गया कि वे जांच अधिकारी से 1 लाख रुपये वसूलें और सरकार को आरोपी को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अब इस आदेश पर रोक लगाते हुए पूरे मामले पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
Tags :