🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 857 व्यूज
📍 भोपाल
कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार

28 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार सुशासन के लिए पहचानी जाती है। कानून सबके लिए है। कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रविन्द्र भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि शासन के नियमों और व्यवस्थाओं के साथ सब अपने ढंग से जीवन जियें, यह बेहद स्वाभाविक है। लेकिन जो भी व्यक्ति इन नियमों और व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उससे अच्छी तरह निपटना भी जानती है और कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर उसे प्रतिबंधित भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन जिले के गौहरगंज में एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। पुलिस की पकड़ से कोई भी अपराधी भाग नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। राज्य सरकार सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखती है। कोई भी कानून हाथ में लेगा, तो हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है।

Tags :