🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

X पर 120 मिलियन यूरो का जुर्माना; अमेरिका ने EU पर लगाया “अमेरिकियों पर हमला” करने का आरोप

👤
prativad
👁 1795 व्यूज
📍 भोपाल
X पर 120 मिलियन यूरो का जुर्माना; अमेरिका ने EU पर लगाया “अमेरिकियों पर हमला” करने का आरोप
ब्रसेल्स / वॉशिंगटन 6 दिसंबर 2025। यूरोपीय यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डिजिटल सर्विसेज़ एक्ट (DSA) के उल्लंघन के लिए 120 मिलियन यूरो (12,54,75,60,000 रू) का भारी जुर्माना लगाया है। फैसले के तुरंत बाद अमेरिका ने EU पर खुले तौर पर हमला बोला, यह दावा करते हुए कि यह कार्रवाई सिर्फ X के खिलाफ नहीं, बल्कि “अमेरिकी लोगों पर हमला” है।

यूरोपियन कमीशन ने कहा कि यह पहली बार है जब DSA के तहत किसी कंपनी को औपचारिक रूप से नॉन-कम्प्लायंस का दोषी ठहराया गया है। यह कदम ऐसे समय आया है जब EU, अमेरिकी टेक दिग्गजों पर एक के बाद एक कड़े एक्शन ले रहा है।

EU की शिकायतें: ब्लू टिक से लेकर डेटा एक्सेस तक कई गड़बड़ियां

कमीशन के अनुसार X कई मोर्चों पर नियम तोड़ रहा था:

ब्लू चेकमार्क सिस्टम का ऐसा डिजाइन, जो उपयोगकर्ताओं को स्कैम के खतरे में डालता है

एड लाइब्रेरी में पारदर्शिता की कमी

रिसर्चर्स को सार्वजनिक डेटा की अनिवार्य एक्सेस न देना

इन सभी आधारों पर X को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ा।

अमेरिका ने EU पर बरसी नाराजगी

US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने इसे सिर्फ X पर हमला नहीं, बल्कि “अमेरिकी टेक प्लेटफॉर्म और अमेरिकी नागरिकों पर हमला” बताया।
उन्होंने कहा कि “अमेरिकियों को ऑनलाइन चुप कराने के दिन अब खत्म हो गए हैं।”

X के मालिक एलन मस्क ने भी अमेरिकी अधिकारियों की टिप्पणियों को साझा करते हुए EU के फैसले पर सवाल उठाए।
US टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटर ब्रेंडन कैर के अनुसार, EU X को इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि यह एक “सफल अमेरिकी कंपनी” है।

US वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने भी EU पर “सेंसरशिप स्वीकार न करने की सजा देने” का आरोप लगाया।

पुराना विवाद: डिजिटल टैक्स से लेकर रेगुलेशन तक तनाव

अमेरिका और यूरोप के बीच यह सिर्फ एक नए विवाद की कड़ी नहीं है।

US लंबे समय से EU के डिजिटल कानूनों और टैक्स नीतियों को अमेरिकी टेक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताता रहा है।

वहीं ब्रसेल्स का कहना है कि उसके कानून सभी कंपनियों पर बराबरी से लागू होते हैं और उसका ध्यान प्राइवेसी, प्रतियोगिता और ऑनलाइन सुरक्षा पर है।

ट्रेड विवाद, औद्योगिक सब्सिडी और पर्यावरण मानकों को लेकर भी दोनों के बीच टकराव जारी है। अमेरिका EU को अक्सर “प्रोटेक्शनिस्ट” बताता है, जबकि यूरोप, वाशिंगटन की एकतरफा टैरिफ नीतियों पर सवाल उठाता है।
Tags :