🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे, 23 करोड़ ग्राहक जोड़े, होम इंटरनेट में भी सबसे तेज़ बढ़त

👤
prativad
👁 832 व्यूज
📍 Delhi
5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे, 23 करोड़ ग्राहक जोड़े, होम इंटरनेट में भी सबसे तेज़ बढ़त
जियो-एयरटेल के कुल 40 करोड़ 5G यूज़र, इसमें जियो की हिस्सेदारी सबसे अधिक
जियो के 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड में से 95 लाख जियोएयरफाइबर पर

11 दिसंबर 2025। जियो देश में 5G टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है। CLSA की नई रिपोर्ट बताती है कि अब तक 23 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं, कोई भी भारतीय ऑपरेटर इतनी बड़ी तादाद में 5जी यूजर नहीं जोड़ सका है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो का 5G स्टैंड-अलोन नेटवर्क पूरे देश में सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे बेहतर है, और इसी नेटवर्क के दम पर जियो को 5G की दौड़ में सबसे आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। कंपनी के कुल 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों में से करीब आधे अब 5G सर्विस पर शिफ्ट हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जियो और एयरटेल मिलकर देश में 40 करोड़ से अधिक 5G उपयोगकर्ता जोड़ चुके हैं, और भारत के मोबाइल डेटा बाजार में इन दोनों कंपनियों की सम्मिलित राजस्व हिस्सेदारी 81% तक पहुंच गई है। 5G शुरू होने के बाद से बाजार की अधिकतर वृद्धि इन्हीं दो कंपनियों के हिस्से में आई है। इसमें से भी जियो ने 5जी के क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 5G स्मार्टफोन की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। यह अब 91% का आंकड़ा छू चुकी है। 5जी के तेज़ नेटवर्क विस्तार को इसने और मजबूती दी है।

जियो केवल मोबाइल 5G में ही नहीं, बल्कि घरों में इंटरनेट पहुंचाने की श्रेणी में भी सबसे आगे निकल गया है। कंपनी के पास 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं, और इनमें से 95 लाख घर अब जियो के 5G FWA (Fixed Wireless Access) यानी जियोएयरफाइबर पर चल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य जियोफाइबर व जियोएयरफाइबर से 10 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने का है। जियो का 5G FWA देश में होम इंटरनेट की तस्वीर तेजी से बदल रहा है और नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। भारत के लगभग 30 करोड़ घरों में से वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन केवल 4.5 करोड़ घरों तक ही पहुंचा है। ऐसे में इस सेगमेंट में वृद्धि की बहुत बड़ी गुजाइश है।
Tags :