🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बीएलएफ–मंजुल पोएट्री राइटिंग कॉन्टेस्ट में प्रविष्टि भेजने का अंतिम अवसर

👤
prativad
👁 995 व्यूज
📍 भोपाल
बीएलएफ–मंजुल पोएट्री राइटिंग कॉन्टेस्ट में प्रविष्टि भेजने का अंतिम अवसर
14 दिसंबर 2025। भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल (बीएलएफ) द्वारा आयोजित बीएलएफ–मंजुल कविता लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है। स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025, रात 10 बजे निर्धारित की गई है।

बीएलएफ के निदेशक श्री राघव चंद्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा रचनाकारों को अपनी रचनात्मकता और लेखन प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता के विजेताओं को न केवल नगद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, बल्कि उन्हें भारत भवन के मंच पर कविता पाठ करने का विशेष अवसर भी मिलेगा।

यह प्रतियोगिता स्कूल (कक्षा 9 से 12) तथा कॉलेज (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) विद्यार्थियों के लिए है। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में अधिकतम 30 पंक्तियों की मौलिक कविता एक पृष्ठ पर पीडीएफ प्रारूप में भेज सकते हैं। कविता में किसी भी प्रकार का चित्र अथवा स्कूल/कॉलेज का नाम अंकित नहीं होना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 6 जनवरी 2026 को की जाएगी। विजेताओं को 11 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे भारत भवन पहुँचकर कविता पाठ एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होना होगा।

प्रतियोगिता से संबंधित समस्त नियम, दिशा-निर्देश एवं ऑनलाइन पंजीकरण बीएलएफ की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

वेबसाइट: bhopalliteraturefestival.com
ई-मेल: [email protected]\
Tags :