🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के बुलावे पर CM मोहन यादव दावोस जाएंगे

👤
prativad
👁 945 व्यूज
📍 भोपाल
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के बुलावे पर CM मोहन यादव दावोस जाएंगे
14 दिसंबर 2025। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के न्योते पर मुख्यमंत्री मोहन यादव अगले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाली WEF वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 19 से 23 जनवरी तक आयोजित होगा और इस बार इसकी थीम रखी गई है ‘ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग’।

मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी दावोस जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के ACS मनु श्रीवास्तव, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला शामिल हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के आमंत्रण पर दावोस जा चुके हैं। WEF में हर साल दुनिया भर के बड़े उद्योगपति, नीति निर्माता और वैश्विक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इस बार भारत से तीन मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें मोहन यादव के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कहा है कि एक इंटरनेशनल पब्लिक-प्राइवेट कोऑपरेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर वह राज्य सरकारों के साथ सीधे और केंद्रित एजेंडे पर काम करना चाहता है, ताकि ठोस और व्यावहारिक नतीजे सामने आ सकें। फोरम का मानना है कि पब्लिक-प्राइवेट संवाद में लचीलापन ही बड़े बदलाव की नींव होता है, इसलिए यह बैठक सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और ग्लोबल कंपनियों को एक मंच पर लाएगी।

WEF ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने तकनीक और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पर भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने में अहम सफलता हासिल की है।
Tags :