🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अद्भुत होगा चीतों का तीसरा घर नौरादेही : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

👤
prativad
👁 901 व्यूज
📍 भोपाल
अद्भुत होगा चीतों का तीसरा घर नौरादेही : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि विपक्ष के वनतारा पर उठाए सवाल पर उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हमने ये कहा है कि हमारे पास हर संभाग केंद्र के अंदर जू भी होना चाहिए और रेस्क्यू सेंटर भी होना चाहिए। ये गौरव की बात है कि सबसे ज्यादा टाइगर कहीं हैं तो मध्यप्रदेश में हैं, सबसे ज्यादा लेपर्ड कहीं हैं तो मध्यप्रदेश में हैं। वल्चर सबसे ज्यादा कहीं हैं तो मध्यप्रदेश में हैं। और तो और, चीतों का कहीं पुनर्स्थापन कहीं हुआ है तो सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में हुआ है। हमें इस बात का गर्व है कि इस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लायन हैं। जब उन्होंने साल 2022 में कूनो में चीतों का पिंजरा खोला तो पूरा विश्व आश्चर्यचकित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में चीतों का परिवार बढ़ रहा है। हमारा चीता उछलते-कूदते राजस्थान पहुंच जाता है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। हमने मालवा के गांधी सागर को चीतों का दूसरा घर बनाया। चीतों का तीसरा घर नौरादेही अद्भुत बनेगा।

Tags :