🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जनवरी माह से 12 जिले में ई-खनिज पोर्टल से ऑनलाइन ई-टीपी सेवाएँ होगी लागू

👤
प्रतिवाद
👁 19352 व्यूज
📍 Bhopal
जनवरी माह से 12 जिले में ई-खनिज पोर्टल से ऑनलाइन ई-टीपी सेवाएँ होगी लागू
25 दिसम्बर 2016, खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया है कि आगामी जनवरी माह से 12 जिले में ई-खनिज पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास (ई-टीपी) सेवाएँ लागू होंगी। श्री शुक्ल ने बताया कि संबंधित जिला कार्यालय को सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने बताया कि ई-टीपी के माध्यम से ठेकेदारों द्वारा पूर्व में रायल्टी की राशि चालान से जमा करवाई जाती थी। अब ई-टीपी के जरिये ठेकेदारों के लिए रायल्टी की राशि ऑनलाइन जमा करने कैशलेस व्यवस्था लागू की गई है। इस प्रक्रिया से केन्द्र तथा राज्य सरकार की मंशानुसार कैशलेस की महत्वाकांक्षी योजना भी पूरी होगी।



खनिज मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा ई-खनिज पोर्टल के जरिये ऑनलाईन ई-टीपी की सेवाओं को एक अक्‍टूबर 2016 से जबलपुर जिले में सफलता से लागू किया गया है। इससे अभी तक शासन को ऑनलाईन 2 करोड़ 55 लाख 65 हजार 828 रूपये की राशि रॉयल्‍टी के रूप में प्राप्‍त हो चुकी है| साथ ही 19 हजार 839 ऑनलाईन ई-टीपी ई-खनिज पोर्टल से जारी की जा चुकी है।



श्री शुक्ल ने बताया कि विभाग द्वारा अगले चरण में 12 जिले बालाघाट, सागर, टीकमगढ, सतना, राजगढ, बैतूल, इन्‍दौर, उज्‍जैन, नीमच, ग्‍वालियर, भिण्‍ड और होशंगाबाद में ऑनलाईन ई-टीपी सेवाओं को माह जनवरी, 2017 से लागू किया जा रहा है। खनिज मंत्री ने बताया कि इस संबंध में संचालनालय स्‍तर से आई-टी टीम द्वारा जिलों का दौरा कर खनिज विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को ऑनलाईन ई-टीपी जारी करने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है| जिला कार्यालय स्‍तर पर की जाने वाली तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग द्वारा वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग से भी खनिज विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।



खनिज मंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि दूसरे चरण के शेष जिलों में ऑनलाईन ई-टीपी सेवाओं को लागू करने की योजना है। साथ ही सम्‍भावित कठिनाइयों का निराकरण करने के बाद प्रदेश के समस्‍त जिलों में ऑनलाईन ई-टीपी की सेवाओं को शीघ्र ही लागू किया जायेगा।
Tags :