🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, आशुतोष राय बने विशेष पुलिस महानिदेशक, कई अफसरों को मिली पदोन्नति

👤
prativad
👁 923 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, आशुतोष राय बने विशेष पुलिस महानिदेशक, कई अफसरों को मिली पदोन्नति
31 दिसंबर 2025। मध्यप्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने पदोन्नति और ग्रेडिंग से जुड़े आदेश जारी करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक से लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड तक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अफसरों के लिए भी प्रोफार्मा पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।

आशुतोष राय बने विशेष पुलिस महानिदेशक
वर्ष 1994 बैच के अधिकारी आशुतोष राय, जो अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक के पद पर पदस्थ थे, को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक अजाक नियुक्त किया गया है।

प्रमोद वर्मा को मिला ADG का दायित्व
वर्ष 2001 बैच के अधिकारी प्रमोद वर्मा, वर्तमान में जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक, को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन बनाया गया है।

IG स्तर पर पदोन्नति
1999 और 2008 बैच के कई अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक, वेतन मैट्रिक्स-14 में पदोन्नति दी गई है। इनमें
निरंजन बी. वायंगणकर और शियास ए., दोनों साइबर विंग पुलिस मुख्यालय में पदस्थ, तथा ललित शाक्यवार, शिकायत एवं मानव अधिकार शाखा, प्रमुख रूप से शामिल हैं।

13 अधिकारी बने DIG
वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के कुल 13 अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक, वेतन मैट्रिक्स-13क में पदोन्नत किया गया है। इनमें खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय, भोपाल रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, जबलपुर रेल एसपी सुसिमाला प्रसाद, धार एसपी मयंक अवस्थी और भोपाल डीसीपी विवेक सिंह के नाम शामिल हैं।

प्रवर श्रेणी और JAG में भी बदलाव
वर्ष 2012 और 2013 बैच के 11 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी यानी वेतन मैट्रिक्स-13 स्वीकृत किया गया है। इसमें बड़वानी एसपी जगदीश डाबर और टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई प्रमुख हैं।
वहीं 2017 बैच के 6 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड, वेतन मैट्रिक्स-12 प्रदान किया गया है। इनमें गुना एसपी अंकित सोनी, नीमच एसपी अंकित जायसवाल और इंदौर की सेनानी श्रीमती हितिका वासल शामिल हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रोफार्मा पदोन्नति
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों के लिए भी शासन ने प्रोफार्मा पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। वर्ष 1994 बैच के अनंत कुमार सिंह और मनमीत सिंह नारंग को DG स्केल यानी वेतन मैट्रिक्स-16 में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
Tags :