🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

इंदौर दूषित जल कांड: सीएम मोहन यादव का एक्शन, अपर आयुक्त हटाए गए, कमिश्नर को नोटिस

👤
prativad
👁 1032 व्यूज
📍 भोपाल
इंदौर दूषित जल कांड: सीएम मोहन यादव का एक्शन, अपर आयुक्त हटाए गए, कमिश्नर को नोटिस
इंदौर 2 जनवरी 2026। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीर प्रशासनिक चूक माना है। शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की है।

लापरवाही पर गिरी गाज
अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। साथ ही नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त को इस गंभीर लापरवाही के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।



इसके अलावा, जल वितरण कार्य से जुड़े प्रभारी अधीक्षण यंत्री से भी तुरंत प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में जो अहम पद लंबे समय से खाली हैं, उन पर तुरंत नियुक्ति की जाए ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें।

“जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह मामला अब सिर्फ स्वास्थ्य संकट नहीं, बल्कि जवाबदेही की परीक्षा भी बन गया है। सरकार ने संकेत दे दिए हैं कि आगे और कार्रवाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
Tags :