🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विदेश में हुआ अपराध, भारत में दर्ज FIR वैध; हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज

👤
prativad
👁 911 व्यूज
📍 भोपाल
विदेश में हुआ अपराध, भारत में दर्ज FIR वैध; हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
जबलपुर 5 जनवरी 2026। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विदेश में हुए कथित अपराध के मामले में भारत में दर्ज एफआईआर को शुरुआती स्तर पर खारिज नहीं किया जा सकता। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने पति और उसके माता-पिता की याचिका खारिज करते हुए यह आदेश दिया।

मामला भोपाल निवासी दंपती से जुड़ा है, जो शादी के बाद जापान में रह रहे थे। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। महिला बाद में भारत लौट आई और पति तथा सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि कथित अपराध विदेश में हुआ है, इसलिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत केंद्र सरकार की अनुमति के बिना जांच नहीं हो सकती। वहीं, महिला पक्ष ने कहा कि प्रारंभिक जांच के लिए ऐसी अनुमति आवश्यक नहीं है।

हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला अभी प्रारंभिक जांच के स्तर पर है। पुलिस ने केवल एफआईआर दर्ज की है, न तो चार्जशीट दायर हुई है और न ही ट्रायल कोर्ट ने कोई संज्ञान लिया है। ऐसे में एफआईआर निरस्त नहीं की जा सकती।

अदालत ने यह भी माना कि रिकॉर्ड के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि प्रताड़ना सिर्फ जापान में नहीं, बल्कि भारत लौटने के बाद भी हुई। कोर्ट के मुताबिक, धारा 188 के तहत केंद्र सरकार की अनुमति संज्ञेय अपराध के ट्रायल स्टेज पर आवश्यक होती है, न कि जांच के शुरुआती चरण में।

इन आधारों पर हाई कोर्ट ने पति और उसके माता-पिता की याचिका खारिज कर दी।
Tags :