🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भारत-रूस बनाएंगे एडवांस्ड फाइटर, PAK-चीन से निपटने के लिए सुखोई होगा अपग्रेड

👤
Admin
👁 18024 व्यूज
📍 1
भारत-रूस बनाएंगे एडवांस्ड फाइटर, PAK-चीन से निपटने के लिए सुखोई होगा अपग्रेड
भारत, रूस के साथ मिलकर 5th जेनरेशन के फाइटर एयरक्राफ्ट (FGFA) डेवलप करेगा। इसके लिए दोनों देश जल्द ही बात करने वाले हैं। साथ ही भारत अपने सुखोई30-MKI को अपग्रेड कर 'सुपर सुखोई' बनाएगा। ये सुपर सुखोई बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ और ज्यादा वेपन्स ले जाने में कैपेबल होंगे। अफसरों की मानें तो पाक-चीन से निपटने के लिए भारत को 42 स्क्वॉड्रन चाहिए।7.8 बिलियन यूरो में मिलेंगे राफेल...

- डिफेंस मिनिस्ट्री की मानें तो फ्रांस से होने वाली राफेल फाइटर डील जल्द हो सकती है।

- भारत-फ्रांस के बीच 7.8 बिलियन यूरो (करीब 59 हजार करोड़ रु.) की डील हुई है।

- हालांकि मिनिस्ट्री का ये भी कहना है कि 36 राफेल, देश की सिक्युरिटी के लिहाज से कम हैं।

- बता दें कि भारत के पास महज 33 स्कवॉड्रन हैं।

- इनमें से 11 स्क्वॉड्रन में MiG-21 और MiG-27 फाइटर हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत अच्छी नहीं है। इसके चलते मिग में हादसे होते रहे हैं।

- अफसरों की मानें तो चीन-पाकिस्तान की तरफ से बढ़ते खतरे से निपटने के लिए भारत को 42 स्क्वॉड्रन की जरूरत है।

Tags :