🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जी रामजी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा, 125 दिन रोजगार की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

👤
prativad
👁 1043 व्यूज
📍 भोपाल
जी रामजी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा, 125 दिन रोजगार की गारंटी: डॉ. मोहन यादव
7 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जी रामजी योजना ग्रामीण भारत के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगी। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जी रामजी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिन के रोजगार या आजीविका की कानूनी गारंटी दी गई है, जबकि मनरेगा में यह सीमा 100 दिन थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योजना के बजट में बड़ा इजाफा किया गया है। पहले जहां इसका बजट 35 हजार करोड़ रुपये था, उसे बढ़ाकर 95 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो पिछली व्यवस्था की तुलना में लगभग तीन गुना है।

डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया है। इस दौरान खेती को उद्योग और रोजगार से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जी रामजी योजना से कृषि आधारित उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को विस्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 विभागों की संयुक्त कार्ययोजना बनाकर खेती को रोजगार का मजबूत माध्यम बनाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों की अधोसंरचना को भी मजबूत करेगी। पंचायतों को अधिक अधिकार दिए गए हैं, जिससे गांवों की जरूरत के अनुसार कार्य कराए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी।

खण्डेलवाल ने कांग्रेस पर योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जी रामजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने वाला राष्ट्रीय मिशन है, जिसका लाभ सीधे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समुदाय को मिलेगा।
Tags :