🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रूसी कभी कीड़े नहीं खाएंगे

👤
prativad
👁 1588 व्यूज
📍 भोपाल
रूसी कभी कीड़े नहीं खाएंगे
8 जनवरी 2026। रूस में कीड़े इंसानों के भोजन का हिस्सा नहीं बनेंगे। यह बात संसद की कृषि समिति की उपाध्यक्ष यूलिया ओग्लोब्लिना ने साफ शब्दों में कही है। उनका कहना है कि रूस में कीड़ों का इस्तेमाल केवल जानवरों और मछलियों के चारे तक सीमित रहेगा, न कि लोगों की थाली तक।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS से बातचीत में ओग्लोब्लिना ने कहा, “रूस में हमने कभी कीड़े नहीं खाए और न ही कभी खाएंगे। यह सवाल ही नहीं उठता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि वैकल्पिक प्रोटीन स्रोतों पर किसी भी शोध के बावजूद रूस इस मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदलेगा।

ओग्लोब्लिना की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब यूरोपियन यूनियन ने हाल ही में सूखे और पीसे हुए मीलवर्म लार्वा को इंसानों के खाने के लिए मंजूरी दी है। यूरोपीय आयोग के फैसले के तहत ब्रेड, पनीर, पास्ता और जैम जैसे खाद्य पदार्थों में चार प्रतिशत तक कीड़े-आधारित पाउडर मिलाने की अनुमति दी गई है। इसे यूरोप की टिकाऊ प्रोटीन नीति का हिस्सा बताया गया है।

रूसी सांसद ने इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिमी यूरोप में कीड़े-आधारित भोजन की मंजूरी इस बात का संकेत है कि वहां की कृषि व्यवस्था बुरी तरह गिर चुकी है। उनके मुताबिक हालात इतने खराब हैं कि अब लोग कह रहे हैं कि झींगुर, कीड़े और मकड़ियां खानी चाहिए। उन्होंने कहा, “भगवान का शुक्र है कि रूस में ऐसा नहीं है। हमारे पास पर्याप्त जमीन है और हम अपने पारंपरिक रूसी भोजन पर टिके हुए हैं।”

हालांकि रूस में इस विषय पर एक जैसी राय नहीं है। पिछले साल सेंट पीटर्सबर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड फूड टेक्नोलॉजीज़ की प्रमुख ओल्गा पोनोमारेवा ने कहा था कि कीड़े-आधारित प्रोटीन से बने मीठे बार और दही आने वाले तीन से पांच वर्षों में रूसी बाजार में दिख सकते हैं, बशर्ते सांस्कृतिक झिझक दूर की जाए और खाद्य सुरक्षा के प्रभावी मानक तैयार किए जाएं।

गौरतलब है कि अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के कई हिस्सों में कीड़े लंबे समय से भोजन का हिस्सा रहे हैं। वहीं रूस में 2023 में ब्लैक सोल्जर मक्खियों के प्रजनन को कृषि गतिविधि के तौर पर मंजूरी जरूर दी गई थी, लेकिन सरकार ने साफ किया था कि इससे बने उत्पाद केवल पशु आहार के लिए होंगे, इंसानों के लिए नहीं।
Tags :