🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जनसंवेदना कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान के मूल्यों को किया नमन

👤
prativad
👁 857 व्यूज
📍 भोपाल
जनसंवेदना कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान के मूल्यों को किया नमन
26 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जन संवेदना कल्याण समिति के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्कार सेना के संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल के कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थितजनों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। सभी ने संकल्प लिया कि वे संविधान की भावना के अनुरूप समाज में सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र आगल, डॉ. नवीन जोशी, महेन्द्र शर्मा, कृष्ण मोहन झा, आलोक सिंघई, उदयवीर सिंह, रिजवान सिद्दिकी, दीपक शर्मा, पार्षद सुरेंद्र बॉडीका, दीप्ति शर्मा, डॉ. नीता सिंह, संस्कार सेना की राष्ट्रीय मुख्य सचिव अलका धुर्वे, प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सिंह, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राजेंद्र नाईक, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल नागले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और आमजन उपस्थित रहे। महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया।

इस दौरान समाजसेविका डॉ. नीता सिंह को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए संस्कार सेना की ओर से “श्रवण कुमार अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उपस्थित अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया, जिस पर सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को एकजुट कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें हर चेहरा गर्व और देशप्रेम से ओतप्रोत नजर आया।
Tags :