🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अमृतसर की दिया शर्मा ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ में किया पंजाब का नाम रोशन, पीएम मोदी से की सीधी बातचीत

👤
prativad
👁 658 व्यूज
📍 भोपाल
अमृतसर की दिया शर्मा ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ में किया पंजाब का नाम रोशन, पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
6 फरवरी 2026। पवित्र शहर अमृतसर की दिया शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर के ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पंजाब का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे मुलाकात करने और अपने विचार साझा करने का विशेष अवसर मिला।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया शर्मा ने ‘भारत वॉलंटियर’ बैठक को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने बताया कि उनकी इस यात्रा की शुरुआत सितंबर में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित पीपीटी प्रेजेंटेशन चुनौतियों और इंटरव्यू में हिस्सा लिया।

देशभर से हजारों प्रतिभागियों में से दिया शर्मा को भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के लिए चुने गए 3000 युवाओं में स्थान मिला। इसके बाद उन्होंने शीर्ष 20 प्रतिभागियों में जगह बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त किया।

12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए दिया शर्मा ने “भारत को दुनिया की स्टार्टअप राजधानी बनाने” के लिए अपना रोडमैप प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने विचारों से अन्य युवाओं को प्रेरित करने के लिए ब्लॉग और व्लॉग जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

दिया शर्मा का सपना सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना है। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने ‘माय भारत’ पोर्टल को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया और युवाओं से अपील की कि वे अपने विचारों को अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें देश और समाज के सामने रखें।

दिया शर्मा की मां विशालि शर्मा ने कहा कि अपनी बेटी को प्रधानमंत्री से मुलाकात कर वापस आते देखना उनके जीवन का सबसे गर्व का पल था। दिया बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं और उन्हें अपने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन से लगातार सराहना मिलती रही है।
Tags :