🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम नायब सिंह सैनी का दावा: पंजाब में बदलाव की लहर, पटियाला में कई नेता BJP में शामिल

👤
prativad
👁 1000 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम नायब सिंह सैनी का दावा: पंजाब में बदलाव की लहर, पटियाला में कई नेता BJP में शामिल
6 फरवरी 2026। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पंजाब में राजनीतिक बदलाव की लहर साफ दिखने लगी है। पटियाला जिले के पंजोला सनौर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सरदार सतपाल सिंह पुनिया अपने साथियों और परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब की धरती बलिदानी गुरुओं की धरती है और यहीं से परिवर्तन की नई शुरुआत हो रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल पड़ोसी राज्यों का नहीं, बल्कि खून का रिश्ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा की किसान हितैषी नीतियों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इतना ही नहीं, फसल का भुगतान किसानों के खातों में 48 घंटे के भीतर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यही पारदर्शी और भरोसेमंद शासन मॉडल लोगों को जोड़ रहा है।

लोगों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक मॉडल का भी उल्लेख किया और कहा कि अब पंजाब में ऐसे मॉडल से आगे बढ़ने का समय आ गया है। उनके अनुसार, जनता को सिर्फ प्रचार नहीं बल्कि टिकाऊ और असरदार व्यवस्थाएं चाहिए।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ नेत्री महारानी परनीत कौर सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों का आभार जताया और पंजाब की जनता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Tags :