🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कृषि उपज मंडियों में अब भुगतान आनलाईन

👤
प्रतिवाद
👁 18257 व्यूज
📍 Bhopal
कृषि उपज मंडियों में अब भुगतान आनलाईन
29 दिसम्बर 2016, प्रदेश की 257 कृषि उपज मंडियों एवं 287 उप मंडियों में अधिसूचित कृषि उपजों का भुगतान नकद के अलावा आनलाईन एवं चैक से भी हो सकेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने पहली बार नोटबंदी के बीच नया प्रावधान कर दिया है।



अब तक इन मंडियों में भुगतान के दो ही विकल्प थे जिसमें नकद एवं चैक था। परन्तु अब इन दोनों के अलावा आरटीजीएस, एनईएफटी, बैंकर्स चैक या अकाउन्ट पेयी चैक द्वारा भी क्रय की गई कृषि उपज कीमत का भुगतान विक्रेता को उसी दिन मंडी प्रांगण में किया जायेगा। नकद भुगतान के लिये नया प्रावधान किया गया है कि केंद्र शासन/आयकर विभाग/भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा समय-समय पर निर्धारित सीमा के अधीन नकद भुगतान हो सकेगा। मंडी समितियों द्वारा मंडी फीस भी उक्त प्रकार के नये भुगतान विकल्पों के अनुसार प्राप्त किया जायेगा।



नवीन प्रावधान के तहत उक्त प्रकार से भुगतान हो जाने पर कृषि उपज की मंडी से निकासी के पूर्व मंडी समिति के सचिव के द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि संदर्भित कृषि उपज का पूर्णत: भुगतान विक्रेता को प्राप्त हो हो गया है।

नवीन प्रावधान में स्पष्ट किया गया है कि मंडी में विक्रेता को भुगतान या मंडी फीस के भुगतान हेतु जारी या प्राप्त अकाउन्ट पेयी चैक को यदि बैंक किन्हीं कारणों से अमान्य करता है तो चैक जारीकत्र्ता के विरुध्द नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।





- डा. नवीन जोशी



Tags :