🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को अपनाकर चिकित्सा प्रैक्टिस को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाये : डॉ. ए.के. द्विवेदी

👤
prativad
👁 661 व्यूज
📍 भोपाल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को अपनाकर चिकित्सा प्रैक्टिस को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाये :  डॉ. ए.के. द्विवेदी
8 फरवरी 2026। हेल्दी वर्ल्ड विज़न फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल होम्योपैथी कॉन्फ्रेंस का आयोजन 7–8 फरवरी 2026 को पंडित खुशीलाल शर्मा आयुष ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को अपनाकर चिकित्सा प्रैक्टिस को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने मोबाइल को तो नियमित रूप से अपडेट करते हैं, लेकिन स्वयं को अपडेट करना अक्सर भूल जाते हैं। उन्होंने होम्योपैथी के विद्यार्थियों और चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे मोबाइल की तरह अपने ज्ञान और होम्योपैथी चिकित्सा को भी समय के अनुसार अपडेट करें तथा AI के साथ सकारात्मक रूप से आगे बढ़ते हुए राष्ट्र कल्याण में योगदान दें।
Tags :