🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

'राइट टू डिसकनेक्ट' क़ानून से मिलेगा दफ़्तर के ईमेल से छुटकारा

👤
DD
👁 20013 व्यूज
📍 फ़्रांस
'राइट टू डिसकनेक्ट' क़ानून से मिलेगा दफ़्तर के ईमेल से छुटकारा
फ़्रांस में अब कर्मचारियों को छुट्टी के दौरान दफ़्तर के ईमेल से छुटकारा मिलने जा रहा है.



एक जनवरी से वहां एक नया क़ानून लागू हो रहा है जिसके तहत दफ़्तर से बाहर रहने के दौरान कर्मचारियों को ये अधिकार होगा कि वो अपने आधिकारिक ईमेल का जवाब ना दें और ना ही वो किसी को ईमेल भेजने के लिए बाध्य हों.



फ़्रांस में इस क़ानून को 'राइट टू डिसकनेक्ट' कहा जा रहा है.

क़ानून के तहत ऐसी सभी कंपनियां जिनमें 50 या उससे ज़्यादा कर्मचारी हैं, उन्हें अपने चार्टर में साफ-साफ़ लिखना होगा कि उनके स्टाफ़ को किस दौरान दफ़्तर के ईमेल का जवाब देने या नया ईमेल भेजने की बाध्यता नहीं होगी.





फ़्रांस में साल 2000 से ही नियम है कि कोई कंपनी अपने किसी कर्मचारी से हफ़्ते में 35 घंटे से ज़्यादा काम नहीं ले सकती.



'राइट टू डिसकनेक्ट' क़ानून के समर्थक लगातार दलील देते रहे हैं कि छुट्टियों के दौरान या घर में रहने के दौरान आधिकारिक ईमेल चेक करने ने तनाव, अनिद्रा और रिश्तों में खटास जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं.



ये क़ानून मई में लागू किए गए श्रम सुधार क़ानून में से एक है.

हालांकि कुछ कंपनियों ने पहले से ही इस तरह की व्यवस्ता अपने दफ़्तरों में लागू करने की कोशिश की थी.



जैसे जर्मनी की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी डाइमलर ने छुट्टियों पर गए कर्मचारियों को एक वैकल्पिक व्यवस्था दी थी कि अगर वो चाहें तो इस दौरान ईमेल पर आउट ऑफ़ ऑफ़िस रिप्लाई की जगह एक ऐसा विकल्प भी चुन सकते हैं जिसमें छुट्टियों के दौरान उनके इनबॉक्स में आई सभी नई ईमेल अपने आप डिलीट हो जाएं.





- बीबीसी
Tags :