🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक का ‘शीर्षासन सत्याग्रह’, एफआईआर के विरोध में अनोखा प्रदर्शन

👤
prativad
👁 1005 व्यूज
📍 भोपाल
विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक का ‘शीर्षासन सत्याग्रह’, एफआईआर के विरोध में अनोखा प्रदर्शन
27 फरवरी 2026 मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दसवां दिन काफी हलचल भरा रहा। दिनभर की कार्यवाही के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया, लेकिन समापन से पहले एक अनोखे विरोध ने सबका ध्यान खींच लिया।

श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में विधानसभा परिसर में शीर्षासन कर प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा के सामने उल्टे खड़े होकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और सरकार पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका यह तरीका सदन के भीतर से ज्यादा बाहर चर्चा का विषय बन गया।

मामला महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विधायक हर्ष फायरिंग करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। जंडेल का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक कारणों से प्रेरित है। उनके मुताबिक, सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

विधानसभा परिसर में शीर्षासन करते हुए उन्होंने खुद को गांधीवादी बताते हुए कहा कि यह अन्याय के खिलाफ उनका सत्याग्रह है। उनका कहना था कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, उनका विरोध जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन के बाद सियासी माहौल और गरमा गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की अभिव्यक्ति बताया, जबकि सत्ता पक्ष ने पूरे घटनाक्रम को नाटक करार दिया।

इससे पहले सदन के भीतर भी कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया। आरोप लगाया गया कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि विपक्ष को जनता की आवाज उठाने का अधिकार है और यदि सदन में बात नहीं सुनी जाती तो वॉकआउट ही एकमात्र विकल्प बचता है।
Tags :