🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

“जब चाहूँ माँ बन सकती हूँ”: डेज़ी शाह ने एग फ्रीजिंग और शादी पर रखी साफ़ राय

👤
prativad
👁 2394 व्यूज
📍 भोपाल
“जब चाहूँ माँ बन सकती हूँ”: डेज़ी शाह ने एग फ्रीजिंग और शादी पर रखी साफ़ राय
27 फरवरी 2026। बॉलीवुड एक्ट्रेस डेज़ी शाह ने एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेबाक बयान दिया है। 41 साल की डेज़ी ने बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं और उनका मानना है कि परिवार बसाने के लिए शादी अनिवार्य नहीं है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शादी को लेकर उनके पास कोई तय प्लान नहीं है। “मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। मुझे नहीं लगता कि परिवार बनाने के लिए शादी ज़रूरी है। मैंने अपने एग्स फ्रीज़ कर दिए हैं ताकि जब चाहूँ माँ बन सकूँ,” उन्होंने साफ तौर पर कहा।

डेज़ी का कहना है कि वह अपनी आज़ादी को काफी महत्व देती हैं। जब उनसे “प्यार” और “पैसा” में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्हें दोनों चाहिए। उन्होंने जोड़ा कि वह ऐसा पार्टनर चाहेंगी जो आर्थिक रूप से सुरक्षित और आत्मनिर्भर हो।

शादी को लेकर उनकी सोच पर हाल के कुछ चर्चित मामलों का भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आए दिन रिश्तों के टूटने और कुछ चौंकाने वाली आपराधिक घटनाओं की खबरें डर पैदा करती हैं। उनके शब्दों में, “हर दिन कुछ न कुछ परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है, जो सोचने पर मजबूर करती है।”

यह पहली बार नहीं है जब डेज़ी ने एग फ्रीजिंग पर बात की है। इससे पहले भी वह कह चुकी हैं कि वह किसी पर निर्भर रहने से बेहतर अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि एक दोस्त की सलाह पर, और प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित होकर, उन्होंने यह फैसला लिया।

नई फिल्म पर काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो डेज़ी इन दिनों सिंगर से फिल्ममेकर बने पलाश मुच्छल की अगली फिल्म पर काम कर रही हैं। यह उनका नया डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह अर्ध और काम चालू है बना चुके हैं।

बताया जा रहा है कि मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में एक आम आदमी की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि कहानी और रिलीज़ डेट को लेकर टीम ने अभी चुप्पी साध रखी है।

करियर का सफर
डेज़ी शाह ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी और बाद में सलमान खान की फिल्मों में लीड रोल तक पहुंचीं। वह जय हो और रेस 3 में नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

डेज़ी का ताजा बयान साफ संकेत देता है कि वह अपने निजी फैसले खुद लेने में यकीन रखती हैं। शादी हो या मातृत्व, वह परंपरागत ढांचे से बाहर सोचने से नहीं हिचकतीं।
Tags :