🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

होली पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी

👤
prativad
👁 859 व्यूज
📍 भोपाल
होली पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी
प्रदेश के मुखिया ने स्वीकार की अधिकारियों की सबसे पुरानी मांग
त्वरित फैसलों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

2 मार्च 2026। होली के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 मार्च को अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सभी जिला कोषालय अधिकारियों को वाहन व्यवस्था रखने की अनुमति प्रदान की। इस तरह उन्होंने अधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार किया। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग ने राज्य के कोष एवं लेखा संचालनालय के अधीन कार्यरत सभी कोषालय अधिकारियों को उनके कार्यालयीन उपयोग के लिए वाहन किराए पर लेने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय से विधिवत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से संबंधित अधिकारी अपने कार्यालयीन कार्यों के लिए एक-एक वाहन किराए पर ले सकेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त व्यय लेखा शीर्ष 006-2054-00-097-9999-1026-31-007 से वहन किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से कोषालय अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

त्वरित फैसलों की पूरे देश में हुई चर्चा
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के हित में तुरंत फैसले करने के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले किए। इन फैसलों की पूरे देश में चर्चा हुई। इतना ही नहीं, सीएम डॉ.यादव लापरवाह अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने से भी नहीं चूके। हाल ही में उन्होंने मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी को उनका विवादित वीडियो वायरल होते ही निलंबित कर दिया।
Tags :