🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की आश्‍वासन समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न

👤
प्रतिवाद
👁 18310 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की आश्‍वासन समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न
3 जनवरी, 2017 मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की आश्‍वासन समिति की संयुक्‍त बैठक आज विधान सभा भवन में संपन्‍न हुई. संयुक्‍त बैठक को मध्‍यप्रदेश विधान सभा की आश्‍वासन समिति के सभापति डॉ. राजेन्‍द्र पाण्‍डेय ने संबोधित करते हुए समिति का महत्‍व एवं उपादेयता बताते हुए उसकी प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला.



मध्‍यप्रदेश एवं असम विधान सभा की उक्‍त समितियों ने परस्‍पर विचार-विमर्श कर जानकारियों का आदान प्रदान किया. प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा आश्‍वासन समिति की ऑनलाइन कार्य-पद्धति की जानकारी दी गई. असम विधान सभा की आश्‍वासन समिति के सभापति भाबेश कालिता द्वारा भी समति की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया.



संयुक्‍त बैठक के प्रारंभ में प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने समिति के सभापति डॉ. राजेन्‍द्र पाण्‍डेय का एवं आश्‍वासन समिति के सभापति डॉ. राजेन्‍द्र पाण्‍डेय ने असम विधान सभा की आश्‍वासन समिति के सभापति भाबेश कालिता का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया. विधान सभा के अपर सचिव पी.एन. विश्‍वकर्मा ने आगंतुक समिति के सदस्‍य सर्वश्री अशोक शर्मा, अनंत कुमार मालो, जमालउद्दीन अहमद, मिहिर कांति सोम, भाबेन्द्र नाथ भारली एवं अश्‍वनी राय सरकार का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया.



इस अवसर पर मध्‍यप्रदेश विधान सभा की आश्‍वासन समिति के सभापति डॉ. पाण्‍डेय द्वारा आगंतुक समिति को विधान सभा का स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रकाशन भेंट किये गये. असम विधान सभा की आश्‍वासन समिति के सभापति द्वारा समिति के सभापति, सदस्‍यों एवं प्रमुख सचिव को असम राज्‍य का विशेष अंगवस्‍त्रम् भेंट किया गया.



संयुक्‍त बैठक में आश्‍वासन समिति के सदस्‍य सर्वश्री के.के. श्रीवास्‍तव, कुंवर हजारीलाल दांगी, यादवेन्‍द्र सिंह, दुर्गालाल विजय तथा डॉ. योगेन्‍द्र निर्मल सहित असम विधान सभा एवं मध्‍यप्रदेश विधान सभा के अधिकारीगण उपस्थित थे.



Tags :