🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

त्योहारी सीजन में “सांची” दूध एवं दुग्ध उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित – एमपीसीडीएफ

👤
prativad
👁 947 व्यूज
📍 भोपाल
त्योहारी सीजन में “सांची” दूध एवं दुग्ध उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित – एमपीसीडीएफ
18 मार्च 2026। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (एमपीसीडीएफ) द्वारा आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए “सांची” ब्राण्ड के दूध एवं दुग्ध उत्पादों की प्रदेशभर में समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।

महासंघ के अनुसार गुढ़ी पड़वा, चैटी चंड, ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्र जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों एवं जिलों में “सांची” उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्यभर में संचालित लगभग 5700 विक्रय केन्द्रों (डिपो, पार्लर एवं एजेंसी) के माध्यम से दूध एवं दुग्ध उत्पादों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराई जा रही है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उन्हें अपने नजदीकी विक्रय केन्द्रों पर अग्रिम मांग दर्ज कराने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यकतानुसार उत्पाद आसानी से प्राप्त हो सकें। साथ ही, विभिन्न संभागों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपने नजदीकी केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महासंघ ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि “सांची” ब्राण्ड गुणवत्ता एवं शुद्धता के उच्च मानकों के साथ निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा त्योहारों के दौरान भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
Tags :