🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सेवा

👤
prativad
👁 773 व्यूज
📍 भोपाल
जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सेवा
बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR स्कैन कर बिना डेबिट कार्ड निकाला जा सकेगा पैसा
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान व वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई 18 मार्च, 2026। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने UPI आधारित कैश विदड्रॉल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत ग्राहक अब बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। मतलब बिना डेबिट कार्ड और पारंपरिक ATM न होने के बाद भी ग्राहक अपना पैसा निकाल सकेंगे।

बैंक के अनुसार, नई सेवा खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहां ATM पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने UPI ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन ऑथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे।

जियो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा डिजिटल भुगतान और नकद उपयोग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा पहली बार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहायक वातावरण में UPI अनुभव प्रदान करेगी।

बैंक का कहना है कि अपने डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर और लास्ट-माइल बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क के जरिए यह पहल देश में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नकद-निर्भर वर्गों तक UPI का विस्तार करने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Tags :