🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मिर्ज़ापुर: द मूवी में ‘महबूबा महबूबा’ स्टाइल डांस नंबर, पंकज त्रिपाठी समेत पूरी स्टारकास्ट ने लगाए ठुमके

👤
prativad
👁 1206 व्यूज
📍 भोपाल
मिर्ज़ापुर: द मूवी में ‘महबूबा महबूबा’ स्टाइल डांस नंबर, पंकज त्रिपाठी समेत पूरी स्टारकास्ट ने लगाए ठुमके
21 मार्च 2026। वेब सीरीज़ की दुनिया में धाक जमाने के बाद अब ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में है। इस बार फिल्म में सिर्फ एक्शन और ड्रामा ही नहीं, बल्कि एक खास डांस नंबर भी देखने को मिलेगा, जो क्लासिक फिल्म शोले के मशहूर गाने महबूबा महबूबा से प्रेरित बताया जा रहा है।

फिल्म के इस खास गाने में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन नजर आएंगे, जबकि सेंटर स्टेज पर सोनल चौहान का डांस होगा।

जानकारी के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग हाल ही में जोधपुर के रेगिस्तानी इलाके में की गई। सीन का सेटअप एक देसी बार जैसा है, जहां जश्न का माहौल बनता है और सोनल चौहान के डांस के बीच धीरे-धीरे सभी किरदार भी इस माहौल में शामिल हो जाते हैं। शूट के लिए रेगिस्तान में टेंट सिटी बनाई गई थी और तीन रातों तक लगातार शूटिंग चली।

दिलचस्प बात यह है कि ‘कालीन भैया’ का किरदार आमतौर पर बंदूक के लिए जाना जाता है, डांस के लिए नहीं। फिर भी मेकर्स को भरोसा था कि यह गाना फिल्म के सीन को और असरदार बनाएगा। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी ने भी इस गाने को काफी एंजॉय किया और पूरे उत्साह के साथ शूट किया।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के पास है। म्यूजिक खंडाल और जुनैद कुमार ने तैयार किया है और इस गाने की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है।

कुल मिलाकर, ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ इस बार सिर्फ गोली-बंदूक ही नहीं, बल्कि देसी स्टाइल एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने की तैयारी में है।
Tags :