🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

"एनीमिया जागरूकता जन-आंदोलन" में सरकार भी सहयोग के लिए तत्पर :डॉ मोहन यादव

👤
prativad
👁 896 व्यूज
📍 भोपाल
"एनीमिया जागरूकता जन-आंदोलन" में सरकार भी सहयोग के लिए तत्पर :डॉ मोहन यादव
डॉ एके द्विवेदी ने एनीमिया जागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक की पहली प्रति मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव जी को भेंट की

21 मार्च 2025। एनीमिया के विरुद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है। इस अभिनव पहल का नेतृत्व प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी कर रहे हैं, जिनके प्रयासों से यह अभियान अब तक 20 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष "एनीमिया जागरूकता अभियान" की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा एनीमिया जागरूकता पर आधारित पुस्तक की पहली प्रति भी डॉ एके द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भेंट की । डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एनीमिया एवं सिकल सेल से संबंधित बीमारी के रोकथाम और उपचार के प्रयासों को भी व्यापक रूप से प्रचारित एवं प्रकाशित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने डॉक्टर द्विवेदी से इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने के अनुरोध के साथ आश्वस्त किया कि इसके लिए सरकार भी सहयोग के लिए तत्पर है। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष के एनीमिया जागरूकता अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने की थी।

इसके अंतर्गत विशेष रूप से तैयार “एनीमिया जागरूकता रथ” के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों एवं कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए पोषण, स्वास्थ्य जांच और सरल जीवनशैली उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत “गुड़ और चना खाएं, हीमोग्लोबिन (रक्त) बढ़ाएं” जैसे अत्यंत सरल स्लोगन के जरिए लोगों को पारंपरिक एवं सुलभ पोषण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार एनीमिया केवल रक्त की कमी नहीं, बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या है, जो शरीर की ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक विकास और मातृ स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। डॉ. द्विवेदी का यह अभियान अब एक ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। जनभागीदारी, पोषण, जागरूकता और सरल चिकित्सा संदेशों के माध्यम से यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रही है। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उनका लक्ष्य “एनीमिया मुक्त समाज” का निर्माण करना है। इसके लिए वे निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का उदाहरण है, बल्कि समाज और सरकार के सहयोग से एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी जगाता है।
Tags :