🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कर्मचारियों के लिए राहत की तैयारी: पेंशन और आचरण नियमों में बदलाव, वसूली-पेंशन विवाद होंगे कम

👤
prativad
👁 1202 व्यूज
📍 भोपाल
कर्मचारियों के लिए राहत की तैयारी: पेंशन और आचरण नियमों में बदलाव, वसूली-पेंशन विवाद होंगे कम
22 मार्च 2026। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को लंबे समय से परेशान कर रही पेंशन कटौती और नियमों की अस्पष्टता अब दूर होने की ओर है। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन से कटौती के मामलों और विभागीय कार्रवाई में देरी के चलते जहां कर्मचारी अदालतों का रुख कर रहे थे, वहीं वसूली की प्रक्रिया भी अटक रही थी। इन समस्याओं को देखते हुए वित्त विभाग ने नियमों में चरणबद्ध सुधार शुरू कर दिए हैं। हाल ही में पेंशन नियमों में संशोधन कर वसूली की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है, जिससे अनावश्यक विवाद कम होने की उम्मीद है।

सरकार अब न्यायालयों के फैसलों को आधार बनाकर नियमों को अपडेट कर रही है। इसी क्रम में आचरण नियमों में भी बदलाव प्रस्तावित हैं, जिनमें पेंशन कटौती, विभागीय जांच और कर्मचारियों के व्यवहार से जुड़े प्रावधानों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप ढाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समय के साथ नियमों में बदलाव जरूरी है, ताकि प्रक्रियाएं पारदर्शी और विवाद-मुक्त बन सकें।

इसके अलावा, वेतन वितरण और जांच प्रक्रिया को भी आसान बनाया जा रहा है। खातों के संचालन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे खाते बंद होने के कारण वेतन में होने वाली देरी खत्म होगी। विभागीय जांच में अब ऑनलाइन नोटिस को मान्यता दी गई है और पूरी प्रक्रिया पोर्टल के जरिए संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आचरण नियमों में उपहार लेने जैसे प्रावधानों को भी नए संदर्भ में अपडेट किया जा रहा है।
Tags :