🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लघु और मझोले उपक्रमों के लिए गूगल की नई पेशकश

👤
DD
👁 19765 व्यूज
📍 New Delhi
लघु और मझोले उपक्रमों के लिए गूगल की नई पेशकश
तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में लगभग पांच करोड़ लघु एवं मझोले उपक्रमों के बाजार में पैठ बनाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। कंपनी ने अपनी 'माई बिजनेस' पेशकश के तहत एक नयी मोबाइल एप 'प्राइमर' और प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल किए हैं।



इन पहलों की घोषणा करते हुए गूगल के भारत में जन्मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत के लिए उत्पादों पर काम कर रही है और इसे बाद में वैश्विक विस्तार दिया जाएगा।



पिचाई ने कहा, 'जब हम भारत जैसे देश के लिए कोई समाधान सोचते हैं तो वह पूरी दुनिया में हर किसी के लिए समाधान होता है। इससे हमें प्रेरणा मिली की हम यहां अपनी टीम बनाएं और ज्यादा समय यहां गुजारें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे उत्पाद हर किसी के लिए उपयोगी हों।'



उन्होंने कहा कि 'माई बिजनेस' के तहत कोई भी छोटा कारोबारी सिर्फ अपने स्मार्टफोन से अपनी वेबसाइट बना सकता है। इसके अलावा कंपनी ने 'डिजिटल अनलॉक्ड' नाम से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पेश किया है। इसके लिए उसने उद्योग संगठन फिक्की और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ साझेदारी की है।



इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोगों को मोबाइल और ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे जो उन्हें अपने छोटे कारोबारों की डिजिटल यात्रा शुरू करने में मदद करेंगे। इस पेशकश के अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे।
Tags :