🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जन्मदिन पर अन्नदाता का लिया आशीर्वाद, आपका दिल जीत लेंगी सीएम डॉ. मोहन की की Photos

👤
prativad
👁 1206 व्यूज
📍 भोपाल
जन्मदिन पर अन्नदाता का लिया आशीर्वाद, आपका दिल जीत लेंगी सीएम डॉ. मोहन की की Photos
ग्राम मोइली पहुंचे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव
किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाया खाना
जनता के बीच रहकर काम कर रही राज्य सरकार

25 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्म दिवस पर 25 मार्च को उनकी भावुक करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें सागर जिले के ग्राम मोइली की है। इसमें सीएम डॉ. यादव और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एक किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे हैं। इस दौरान उनकी सादगी देखने लायक है। इस तस्वीर ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि सीएम डॉ. यादव का एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा और प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है। अपने मोइली गांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया।

दरअसल, सागर जिले के मोइली गांव में एक साधारण किसान हरि रैकवार ने सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए। वहां, पहुंचकर उन्होंने पूरे परिवार के साथ बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया। उन्होंने किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया। सीएम डॉ. यादव ने बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। इस दौरान माहौल भावुक था। किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले, “मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया। हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया।”

विकास के लिए संकल्पित सरकार
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनका गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सादगी भरे इन क्षणों में मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक भोजन किया। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना ही उनका जीवन लक्ष्य है।
Tags :