🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए

👤
prativad
👁 858 व्यूज
📍 भोपाल
Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए
27 मार्च 2026। छिंदवाड़ा में हुई हृदयविदारक बस दुर्घटना के उपरांत वाहनों के दस्तावेजों को लेकर प्रसारित की जा रही प्रारंभिक जानकारियां जांच में गलत पाई गई हैं। आधिकारिक जांच और 'mariavahan app' से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप वाहन, दोनों की फिटनेस और बीमा संबंधी दस्तावेज पूरी तरह अपडेट और वैध हैं।

पूर्व में दैनिक भास्कर जबलपुर सहित कुछ समाचार रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि छिंदवाड़ा आरटीओ में पंजीकृत बस क्रमांक MP28 P 0321 का फिटनेस सर्टिफिकेट 23 नवंबर 2023 को समाप्त हो चुका है और बीमा भी वर्ष 2022 में खत्म हो गया था। हालांकि, वर्तमान जांच में इन तथ्यों को पूरी तरह निराधार पाया गया है। दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति परिवहन विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वाहनों की वास्तविक स्थिति इस प्रकार है:

बस (MP28 P 0321): इस बस की फिटनेस 10 फरवरी 2027 तक वैध है।

इसके बीमा की वैधता 1 फरवरी 2027 तक है।

इसके अतिरिक्त, बस की कुल बैठक क्षमता 52 है (न कि 48, जैसा कि समाचार में बताया गया है), और दुर्घटना के समय इसमें 47 यात्री सवार थे।

पिकअप वाहन (MP28 JD 1279): दुर्घटना में शामिल इस पिकअप ट्रक की फिटनेस 2 दिसंबर 2027 तक और बीमा 30 मार्च 2026 तक वैध है।

भ्रामक जानकारी का कारण
सूत्रों के अनुसार, गलत जानकारी प्रसारित होने का मुख्य कारण परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट (mis.mptransport.org) का उपयोग करना था। इस वेबसाइट पर केवल पुराना रिकॉर्ड ही उपलब्ध रहता है, जबकि अद्यतन (अपडेटेड) जानकारी के लिए अब mariavahan app का उपयोग किया जाता है। पुरानी वेबसाइट केवल पिछले रिकॉर्ड की जांच के लिए संचालित की जा रही है।

इस स्पष्टीकरण के साथ यह पुष्ट होता है कि दुर्घटना के समय बस तकनीकी और कानूनी रूप से सड़क पर चलने के लिए पूर्णतः उपयुक्त थी।
Tags :