🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नए अमेरिकी कांग्रेस में हिंदुओं, यहूदियों को बढ़त

👤
DD
👁 20098 व्यूज
📍 वॉशिंगटन
नए अमेरिकी कांग्रेस में हिंदुओं, यहूदियों को बढ़त
नए अमेरिकी कांग्रेस में हिंदुओं, बौद्धों और यहूदियों को पिछली बार से ज्यादा बढ़त मिली है। अभी हाल में हुए एक शोध में सामने आया था कि पिछले 5 दशकों में अमेरिका की जनसंख्या में हुए धार्मिक बदलाव के बावजूद अभी अमेरिकी कांग्रेस में ईसाई समुदाय की बढ़त है। इसके बावजूद, अमेरिका के इतिहास में यह पहला मौका है कि कांग्रेस में 3 हिंदू शामिल हुए हैं। तुलसी गाबार्ड, राजा कृष्णमूर्ति और आरओ खन्ना नए अमेरिकी कांग्रेस के हिंदू सदस्य हैं। अमेरिकी कांग्रेस में 30 यहूदी सदस्य भी हैं। यहूदियों के बाद सबसे ज्यादा संख्या हिंदुओं और बौद्ध समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सदस्यों की है। 3-3 सदस्यों के साथ इनके पास प्रतिनिधित्व में तीसरा स्थान है।



अमेरिकी लोकतंत्र के इतिहास में यह 115वीं कांग्रेस है। इसके कुल 293 निर्वाचित रिपब्लिकन सदस्यों में 291 ईसाई हैं और बाकी के 2 सदस्य यहूदी हैं। डेमोक्रैटिक पार्टी के निर्वाचित सदस्यों में 80 फीसद ईसाई हैं, लेकिन फिर भी डेमोक्रैटिक प्रतिनिधित्व में धार्मिक विविधता दिखती है। कांग्रेस में डेमोक्रैटिक पार्टी के जो 242 सदस्य हैं, उनमें 28 यहूदी, 3 बौद्ध, 3 हिंदू, 2 मुस्लिम और एक 1 यूनिवर्सलिस्ट हैं। इस कांग्रेस में अरिजोना की के. सिनेमा किसी भी धर्म के साथ नहीं जुड़ी हुई हैं। इनके अलावा 10 ऐसे डेमोक्रैटिक सदस्य भी हैं, जिन्होंने अपना धर्म सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।



अमेरिका की कुल वयस्क आबादी में करीब 2 फीसद यहूदी हैं। इस कांग्रेस में उनको 30 सीटें मिली हैं, जबकि पिछली कांग्रेस में उनके पास 28 सीटें थीं। 111वीं अमेरिकन कांग्रेस (2009-10) में 45 यहूदी सदस्य थे।

Tags :