🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

AI कंपनी Anthropic से कोड लीक, करोड़ों डॉलर के नुकसान का खतरा

👤
prativad
👁 952 व्यूज
📍 भोपाल
AI कंपनी Anthropic से कोड लीक, करोड़ों डॉलर के नुकसान का खतरा
2 अप्रैल 2026। Anthropic को एक बड़ी चूक भारी पड़ सकती है। Amazon के समर्थन वाली इस AI कंपनी का बेहद गोपनीय आंतरिक कोड गलती से सार्वजनिक हो गया, जिससे कंपनी के बिज़नेस मॉडल और तकनीकी बढ़त पर खतरा मंडराने लगा है।

कंपनी ने स्वीकार किया कि यह कोई साइबर हमला नहीं, बल्कि एक “मानवीय गलती” के कारण हुआ रिलीज़ इश्यू था। Claude चैटबॉट बनाने वाली Anthropic के मुताबिक, यह घटना सुरक्षा में सेंध नहीं बल्कि आंतरिक प्रक्रिया की चूक का नतीजा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लीक में Claude Code से जुड़ी 5 लाख से ज्यादा लाइनों का डेटा शामिल था। यह टूल डेवलपर्स को सामान्य भाषा के निर्देशों के जरिए कोड लिखने और मैनेज करने में मदद करता है। लीक हुई फाइलों में अनरिलीज़्ड फीचर्स, परफॉर्मेंस डेटा और डेवलपर्स के नोट्स तक शामिल थे।

जैसे ही यह कोड ऑनलाइन आया, GitHub पर इसकी कॉपी और री-राइट्स की बाढ़ आ गई। कुछ ही घंटों में इसे हजारों बार डाउनलोड और शेयर किया गया। कंपनी ने तुरंत टेकडाउन नोटिस जारी किए, लेकिन तब तक कोड बड़े पैमाने पर फैल चुका था।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस लीक से साइबर अपराधियों को सिस्टम की कमजोरियों को समझने का मौका मिल सकता है। Claude Code के मूल डिज़ाइन के उजागर होने से “बुरे तत्व” सुरक्षा जांच को दरकिनार कर सिस्टम का दुरुपयोग कर सकते हैं या छिपे हुए कमांड्स के जरिए डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

इससे पहले भी Anthropic फरवरी में एक और लीक को लेकर सुर्खियों में आया था, जिसमें उसके अनरिलीज़्ड मॉडल “Claude Mythos” से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक हो गए थे। इन दस्तावेजों में इस मॉडल को अब तक का सबसे ताकतवर सिस्टम बताया गया था, लेकिन साथ ही इसके बड़े स्तर पर इस्तेमाल से गंभीर साइबर सुरक्षा जोखिम की चेतावनी भी दी गई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि AI कंपनियों के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ टेक्नोलॉजी बनाना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित रखना भी है।
Tags :