🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

👤
prativad
👁 1035 व्यूज
📍 भोपाल
60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन
देश की धर्म नगरी में 3-5 अप्रैल तक मंचित हुआ महानाट्य
200 से ज्यादा कलाकारों ने जीवंत किया गौरवशाली इतिहास
ऊंट-घोड़े-हाथी देख दर्शक हुए रोमांचित
सीएम डॉ. मोहन यादव-सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था महानाट्य का शुभारंभ

वाराणसी 6 अप्रैल 2026। देश की धर्म नगरी 3-5 अप्रैल तक सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन-वीरता-साहस की साक्षी रही। यहां मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ऐतिहासिक महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' मंचन को 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा। यह अपने आप में एक रोचक रिकॉर्ड रहा। दर्शक इस महानाट्य की प्रस्तुति देखकर रोमांचित हुए। मंच पर कलाकारों ने उस अतीत और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया, जिसने युगों-युगों तक मानव जाति को स्वतंत्रता और सुशासन के लिए प्रेरित और आंदोलित किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने इस महानाट्य का शुभारंभ किया। सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि यह अवसर सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन काल से परिचित होने का है।

इस महानाट्य के दौरान विशाल और भव्य सेट लगाया गया। ऊंचे-ऊंचे दुर्ग बनाए गए। दर्शक राजसी वैभव को देखकर उत्साह से भर गए। महानाट्य के लाइट इफेक्ट और म्यूजिक ने दृश्यों को सजीव बना दिया। दर्शक सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता देखकर गौरव महसूस करने लगे। इस महानाट्य में हाथियों-घोड़ों-ऊंटों के काफिलों ने दर्शकों का रोम-रोम रोमांचित कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ और घोड़ो की टापों ने मंच पर रणभूमि का साक्षात दृश्य बना दिया।

दर्शकों की आंखों में आए आंसू
गौरतलब है कि, इस महानाट्य में 200 से ज्यादा कलाकारों ने अभिनय किया। उनका अभिनय देखकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के व्यक्तित्व के उन अनछुए पहलुओं को भी दिखाया, जो उन्हें एक साधारण राजा से ‘चक्रवर्ती सम्राट’ बनाते हैं। दर्शकों ने देखा कि कैसे एक ह्रदय स्पर्शी सम्राट प्रजा का हाल जानने के लिए रात के अंधेरे भेस बदलकर निकलते हैं। कई दृश्य तो ऐसे भी थे, जिन्हें देखकर दर्शको की आंखों में आंसू आ गए। नाटक के अंत में दर्शक "सम्राट विक्रमादित्य की जय" बोलने से खुद को नहीं रोक सके।
Tags :