🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओम पुरी

👤
DD
👁 20687 व्यूज
📍 Mumbai
नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओम पुरी
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. ओम पुरी 66 साल के थे. आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली.



इस खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है. बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने कहा है कि ये खबर सुनकर वो सुन्न हो गए हैं. अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके इस पर दुख जताया है. अनुपम खेर ने लिखा है कि वो ओमपुरी को पिछले 43 साल से जानते थे.











मधुर भंडारकर ने कहा है कि 'यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल अपना अपने अभिनय का कमाल दिखाया है. मुझे ये खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है.'



पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'द जंगल बुक' में ओम पुरी ने बघीरा को अपनी दमदार आवाज दी थी जिसे काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा पिछले साल ओम पुरी फिल्म 'एक्टर इन लॉ' में नजर आए थे. नबील कुरैशी निर्देशित उनकी ये उर्दू फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी.



सन 1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए थे. ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है.



ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की. 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी. बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की.



ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी. वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म "आक्रोश" ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई.



'अर्द्ध सत्य', 'जाने भी दो यारों', 'नसूर', 'मेरे बाप पहले आप', 'देहली 6', 'मालामाल वीकली', 'डॉन', 'रंग दे बसंती', 'दीवाने हुए पागल', 'क्यूँ ! हो गया ना', 'काश आप हमारे होते' और 'प्यार दीवाना होता है' जैसी सैकड़ों फिल्मों में नज़र आ चुके हैं.



ओम पुरी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी नज़र आने वाले थे. पिछले साल जुलाई में ओम पुरी एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए थे.



Tags :