🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

यूपी के इस जिलें में बनेगा मेट्रो विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट ने दी हरी झंडी

👤
prativad
👁 842 व्यूज
📍 लखनऊ
यूपी के इस जिलें में बनेगा मेट्रो विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट ने दी हरी झंडी
7 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में ग्रेटर नोएडा में एक नए निजी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है।

इस यूनिवर्सिटी का नाम ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ होगा, जो निजी क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा और प्रदेश में आधुनिक शिक्षा के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में बनेगा मेट्रो विश्वविद्यालय
यह विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में करीब 26.1 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। यह जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित की गई है। इस परियोजना को सनहिल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसे सभी कानूनी प्रक्रियाओं और जांच के बाद मंजूरी दी गई है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह फैसला ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019’ के तहत लिया गया है। इसके लिए अधिनियम में संशोधन कर ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ लागू किया जाएगा, साथ ही संस्था को संचालन के लिए आधिकारिक अनुमति भी दी जाएगी।

युवाओं को मिलेगा मौका
सरकार का मानना है कि इस विश्वविद्यालय के शुरू होने से प्रदेश के छात्रों को आधुनिक, स्किल-बेस्ड और रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी। साथ ही, इससे न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Tags :