🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल के लोकप्रिय बेक-एन-शेक ने जोमैटो प्लेटफॉर्म के सहयोग से वार्षिक ऑर्डर्स में लगभग 3.6 गुना वृद्धि दर्ज की; मध्य प्रदेश में सात आउटलेट तक विस्तार

👤
prativad
👁 651 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल के लोकप्रिय बेक-एन-शेक ने जोमैटो प्लेटफॉर्म के सहयोग से वार्षिक ऑर्डर्स में लगभग 3.6 गुना वृद्धि दर्ज की; मध्य प्रदेश में सात आउटलेट तक विस्तार
वार्षिक ऑर्डर 2019 के 31,791 से बढ़कर 2025 में 1,13,772 ऑर्डर हुए
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में सात आउटलेट तक विस्तार
9 अप्रैल 2026। ताज़ा बेक्ड उत्पादों और पेशकशों के लिए भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बेक-एन-शेक ने 2018 में जोमैटो प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद से वार्षिक ऑर्डर वॉल्यूम में लगभग 3.6 गुना वृद्धि दर्ज की है। उच्च गुणवत्ता वाले बेकरी और कैफे अनुभव प्रदान करने के विज़न के साथ स्थापित यह ब्रांड विकसित होकर ग्राहकों का पसंदीदा बन चुका है और अब इसके सात आउटलेट हैं, जिनमें से चार भोपाल में, दो इंदौर में और एक ग्वालियर में स्थित हैं।

अपनी इस यात्रा पर बात करते हुए, बेक-एन-शेक के संस्थापक श्री विनोद तलरेजा ने कहा, “बेक-एन-शेक की स्थापना हमारे भोजन के प्रति जुनून और एक ऐसा ब्रांड बनाने की प्रतिबद्धता से प्रेरित थी, जो श्रेष्ठ गुणवत्ता और एकसमान स्वाद प्रदान करता है। जोमैटो की सेवाओं के साथ, हम निरंतरता बनाए रखने, व्यापक ग्राहक आधार तक पहुंच बनाने और पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज करने में सक्षम रहे हैं।”

जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य मंगला ने कहा, “बेक-एन-शेक को जो बात दूसरों से अलग बनाती है, वह है ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव पर उनका विशेष ध्यान। हमें खुशी है कि हम उनकी इस ताकत को और सुदृढ़ करते हुए उन्हें अधिक फूड लवर्स से जोड़ने में मदद कर रहे हैं, जो उनके कार्य की सराहना करते हैं।”

बेक-एन-शेक की यात्रा वर्ष 2004 में शुरू हुई, जब संजय तलरेजा और विनोद तलरेजा ने भोपाल में उच्च गुणवत्ता वाले बेकरी और कैफे अनुभव लाने का उद्देश्य लेकर शुरुआत की थी। भोजन के प्रति जुनून और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता पर निर्मित इस ब्रांड ने प्रीमियम सामग्री और स्थानीय स्रोतों से प्राप्त उत्पादों का उपयोग करते हुए इन-हाउस किचन में प्रतिदिन ताज़ा तैयार उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया। संस्थापकों ने ऐसे ब्रांड की परिकल्पना की जो ताजगी, स्वाद और वैल्यू का मेल हो और ग्राहकों को बेकरी उत्पादों, पेस्ट्री एवं पेय पदार्थों का आनंद लेने के लिए एक सुखद और स्वागतपूर्ण स्थान प्रदान करे।

जोमैटो से जुड़ने के बाद, ब्रांड ने निम्नलिखित उपलब्धियां हासिल की हैं।

- वार्षिक ऑर्डर की संख्या में 3.6 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की, जो 2019 में 31,791 से बढ़कर 2025 में 113,772 से अधिक हो गई।
- भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में सात आउटलेट तक विस्तार किया।
- नए उत्पादों को शामिल करके और ग्राहकों की पसंद के आधार पर कस्टमाइज्ड पेशकश के साथ अपने मेनू को मजबूत बनाया।
- विशेष रूप से केक डिलीवरी के लिए पैकेजिंग और ग्राहकों के पूरे अनुभव में सुधार किया।
- ब्रांड की पहुँच बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए लक्षित प्रचार और विज्ञापन सेवाओं का रणनीतिक उपयोग किया।

छोटे रेस्टोरेंट्स को तेजी से विस्तार करने में मदद करने के लिए, जोमैटो ने हाल के वर्षों में कई पहल शुरू की हैं। इनमें एक 'डीआईवाई ऑनबोर्डिंग टूल' शामिल है, जो रेस्टोरेंट्स को केवल 15 मिनट में प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने में मदद करता है। साथ ही, यह 'रेस्टोरेंट सर्विसेज हब' तक पहुंच प्रदान करता है, जो लाइसेंसिंग, स्टाफिंग और स्वच्छता (हाइजीन) ऑडिट सेवाएं देने वाले प्रमाणित वेंडर्स का एक चयनित मार्केटप्लेस है। चुनिंदा शहरों में, नए रेस्टोरेंट्स को पहले 30 दिनों के लिए शून्य प्रतिशत कमीशन का लाभ भी मिलता है, साथ ही विज्ञापन और हाइपरप्योर सेवाओं के लिए क्रेडिट भी दिए जाते हैं। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक, जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर औसतन 3,36,000 मासिक सक्रिय फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी रेस्टोरेंट पार्टनर्स जुड़े हुए हैं।
Tags :