🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बेहद हॉट हैं रंगून मूवी का ट्रेलर

👤
DD
👁 20856 व्यूज
📍 मुंबई
बेहद हॉट हैं रंगून मूवी का ट्रेलर
फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित मूवी रंगून के फस्र्ट पोस्टर के बाद इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कंगना रनौत तथा शाहिद कपूर स्टारर यह मूवी उस दौर की कहानी है जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था।



साजिद नाडियावाला तथा विशाल भारद्वाज के प्रोडक्शन में बन रही यह मूवी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी एक लव ट्राएंगल स्टोरी है। सैफ अली खान एक राजघराने के राजकुमार के किरदार में हैं और शाहिद कपूर एक आर्मी पर्सनल का रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों को ही कंगना रनौत से प्यार हो जाता है जो कि हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। कंगना रनौत को पाने के लिए दोनों के बीच होने वाली जंग ही रंगून की कहानी है।







यूट्यूब पर छाया ट्रेलर

5 जनवरी को रिलीज किए गए इस ट्रेलर वीडियो एक दिन के भीतर यूट्यूब पर 6 लाख 53 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं। 15 हजार 800 लोगों ने इसे लाइक किया है। कंगना जूलिया नाम की लडक़ी का किरदार निभा रही हैं। मूवी 24 फरवरी को रिलीज होगी।



Tags :