🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र पुलिस ने लॉन्च किया "एमपी ई-कॉप" मोबाइल एप, बटन दबाने से महिला को तुरंत मिलेगी हेल्प

👤
DD
👁 18366 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र पुलिस ने लॉन्च किया "एमपी ई-कॉप" मोबाइल एप, बटन दबाने से महिला को तुरंत मिलेगी हेल्प
बेंगलुरू में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई सार्वजनिक छेड़खानी की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी देशव्यापी बहस के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने 'एमपी ई-कॉप' मोबाइल एप और पोर्टल सेवा शुरू की है, इसके जरिये मुसीबत के वक्त केवल एक बटन भर दबाने से महिला को तुरंत मदद मिलने का दावा किया गया है.



मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक रिषी कुमार शुक्ला ने को बताया, "एमपी ई-कॉप मोबाइल एप में एसओएस (मुसीबत का संकेत) की सुविधा दी गई है. महिला द्वारा यह बटन दबाते ही एप में पहले से चुने गए फोन नंबरों पर सहायता की जरूरत का एसएमएस पहुंच जायेगा."



उन्होंने कहा कि एप की सहायता से कोई भी महिला मुश्किल के वक्त एक बार में अधिकतम पांच नंबरों पर सहायता का संदेश भेज सकती है.

पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2017 की प्राथमिकताओं के संबंध में कार्ययोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरूद्घ अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष कार्य-योजना बनाई जा रही है. इसके अलावा साइबर अपराध की आशंकाओं के मद्देनजर लोगों को जागरूकत बनाने की योजना भी बनायी जा रही है.



मप्र पुलिस द्वारा पहले ही एक वॉटसएप नंबर भी ​शिकायतों के लिए दें रखा हैं उस पर भी मदद के लिए कोई भी संर्पक कर सकता हैं।
Tags :