🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल मेट्रो टनलिंग धीमी, सुरक्षा के लिए ‘दुर्गावती’ TBM की रफ्तार घटाई गई

👤
prativad
👁 880 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल मेट्रो टनलिंग धीमी, सुरक्षा के लिए ‘दुर्गावती’ TBM की रफ्तार घटाई गई
18 अप्रैल 2026। भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत चल रहा भूमिगत टनल निर्माण फिलहाल धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘दुर्गावती’ को सुरक्षा कारणों से सामान्य रफ्तार से काफी कम स्पीड पर चलाया जा रहा है।

आमतौर पर यह मशीन रोज़ाना 4 से 5 मीटर तक सुरंग खोदने में सक्षम है, लेकिन घनी आबादी और ऊपर बने घरों व होटलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इसकी गति घटाकर 1 से 2 मीटर प्रतिदिन कर दी गई है।

यह टनलिंग कार्य 30 मार्च से भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास शुरू हुआ था, जो आगे ‘पुल पात्रा’ इलाके तक पहुंचेगा। अभी तक सीमित प्रगति ही हो सकी है, जिसमें करीब 7 मीटर अस्थायी और 3.3 मीटर स्थायी सुरंग का निर्माण हुआ है।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि जल्द ही दूसरी TBM मशीन भी काम में शामिल की जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब राज्य में किसी भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट में एक साथ दो TBM मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे काम की गति आगे बढ़ने की उम्मीद है।

करीब 3 किलोमीटर लंबी यह सुरंग ऐशबाग से सिंधी कॉलोनी तक बनाई जानी है, जो शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों के नीचे से गुजरेगी। फिलहाल पहले चरण में 400 मीटर का हिस्सा तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद अगले चरण की शुरुआत होगी।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि धीमी रफ्तार के बावजूद सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा है, ताकि ऊपर रहने वाले लोगों और आसपास की संरचनाओं को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
Tags :